ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने चेकिंग के दौरान तीन युवकों को 3.51 ग्राम चिट्टे अच्छा 6.43 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम गांव जखेड़ा में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी संख्या ( पी0बी0 16डी0-6767 ) को चेकिंग के लिए रोका गया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर 3.51 ग्रांम हैरोईन/चिटटा व 6.43 ग्रांम अफीम बरामद हुई। आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक साहिल निवासी बास, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब, निखिल निवासी बसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 व अजमेर सिंह निवासी रायेपुर सहोड़ा, तहसील व जिला ऊना हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण तिमाना ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।