Punjab Govt AD
HomeHimachalस्पोर्ट्स क्लब की दीवार पर स्याही से दी धमकी, लटकाया कारतूस, देखें...

स्पोर्ट्स क्लब की दीवार पर स्याही से दी धमकी, लटकाया कारतूस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुलत्थः बंगा रोड़ के अधीन आते गांव भोरा में बने स्पोर्ट्स क्लब की दीवार पर धमकी भरे शब्दों के साथ जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले के बाद गांव के साथ लगते अन्य गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव भोरा में स्कूल के मैदान में नौजवान सभा, एनआरआई भाई और गांव पंचायत के सहयोग के साथ फुटबाल के मैच करवाए जाते है। 

इस साल भी 10 फरवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज गांव के कुछ लोगों ने बताया कि किसी ने गांव के स्पोर्ट्स क्लब की दीवार पर जिंदा कारतूस लटका दिया है और काली स्याही से तीर बनाकर धमकी दी है कि “जिसमें लिखा है आह देख लो एनआरआई, जिसने मैच करवाने अपनी जिम्मेदारी पर करवाओ”। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने इस संबंध में सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार को शिकायत दी गई है। जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस अधिकारियों के साथ वहमौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -