Punjab Govt
HomeBreaking Newsकर्नाटक में इस IPS को बनाया गया CBI का नया डायरेक्टर, 2 साल...

कर्नाटक में इस IPS को बनाया गया CBI का नया डायरेक्टर, 2 साल का होगा कार्यकाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को CBI के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। IPS प्रवीण सूद को 2 साल की अवधि के लिए जायसवाल के स्थान पर 25 मई को कार्यभार संभालेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सीबीआई चीफ के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें से आईपीएस प्रवीण सूद के नाम को फाइनल कर दिया गया. आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में सेवारत हैं।प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश में कहा गया है कि सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रवीण सूद की दो साल के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से अवगत कराया जाता है।

सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है। इनका कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और लोकपाल सदस्य की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -