नई दिल्ली : सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई एडिन रोज एक साउथ एक्ट्रेस भी हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आई है। फेमस एक्ट्रेस की तबीयत एकदम इतनी खराब हुई कि उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करना पड़ा। इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी है। मिली जानकारी के अनुसार एडिन रोज की तबीयत उस वक्त खराब हुई जब वह एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए तैयार हो रही थीं।

उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस पोस्ट में एडिन ने बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है और उन्हें मुंबई के मशहूर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस समय इमरजेंसी वार्ड में हैं। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लोग परेशान हो गए। हर कोई उनकी सेहत जानने के लिए कमेंट करने लगा।