HomeInternationalHighway पर चोर-पुलिस की भागमभाग, पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को...

Highway पर चोर-पुलिस की भागमभाग, पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैलिफोर्नियाः दक्षिणी कैलिफोर्निया के इनलैंड एम्पायर इलाके में फिल्मी अंदाज में शुरू हुई पुलिस की भागमभाग का अंत बेहद दर्दनाक रहा। ग्रैंड थेफ्ट के एक आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लगभग एक घंटे तक सड़कों पर कार दौड़ाई और अंत में एक दीवार से टकराने के बाद खुद को गोली मार ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, दोपहर करीब 2:00 बजे रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग के डिप्टी अधिकारियों ने ‘पैच रेंच रोड’ के पास एक संदिग्ध कैडिलैक कार देखी। उस कार में चोरी के मामले में वांछित आरोपी था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी। आरोपी ने अपनी कार 10 और 15 नंबर के फ्री-वे पर दौड़ानी शुरू कर दी। पीछा करने के दौरान पुलिस को खबर मिली कि संदिग्ध के पास हैंडगन भी है। करीब 1 घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान जुरुपा वैली हाई स्कूल के पास एक मोड़ पर पुलिस ने उसे घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल को तुरंत खाली कर दिया गया।

काफी देर तक चले स्टैंडऑफ के बाद आरोपी ने दोबारा भागने की कोशिश की और पुलिस की ‘स्पाइक स्ट्रिप’ (कीलों की पट्टी) के ऊपर से कार निकाल दी। पुलिस ने कार रोकने के लिए ‘ग्रैपलर’ (टायर फंसाने वाला उपकरण) का इस्तेमाल किया, लेकिन वह कार में नहीं फंसा। इसी आपाधापी में आरोपी ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे एक घर की कंक्रीट की दीवार से जा टकराई। दीवार के पीछे मौजूद एक व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने 2 बख्तरबंद गाड़ियों से उसे घेर लिया। ड्रोन की मदद से कार के अंदर देखा गया। पुलिस के बार-बार सरेंडर करने के आदेश के बावजूद आरोपी बाहर नहीं निकला। शाम करीब 5:00 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। जब 5:45 बजे अधिकारी कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोला, तो आरोपी मृत पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने खुद को गोली मार ली थी। इस तरह इस भागदोड़ का दुखद अंत हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -