HomeLifestyleबदलते मौसम में पेट दर्द की समस्याओं से निजात दिलाएंगे आयुर्वेद के...

बदलते मौसम में पेट दर्द की समस्याओं से निजात दिलाएंगे आयुर्वेद के ये तरीके, गट हेल्थ होगी मजबूत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाइस्टाइलः मौसम बदलने पर कई बार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं हो जाती हैं। इनमें सबसे आम पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हैं। मौसम बदलने पर तापमान के बढ़ने या घटने, वातावरण में नमी और बैक्टीरिया के स्तर में बदलाव के कारण गट हेल्थ प्रभावित होती है। अजवाइन, जीरा, सौंफ, अदरक, हींग, त्रिफला जैसी घरेलू औषधियों पेट दर्द के उपचार के लिए प्रफुलित मानी जाती हैं। वहीं लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव करके इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। जिन लोगों को पुरानी बीमारी है, गर्भवती महिलाएं या जो लोग दवाएं ले रहे हैं, उन्हें ये उपचार नहीं करने चाहिए। उन्हें अपने डॉक्टर की ही सलाह लेनी चाहिए।

अजवाइन पेट की समस्याओं को दूर करने में सबसे बढ़िया विकल्प मानी जाती है। अजवाइन में थाइमोल होता है जो पाचक एंजाइम बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस व पेट फूलने से राहत मिलती है। पाचन में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन को एक चुटकी काले नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। इसे दिन में एक या दो बार भोजन के बाद लिया जा सकता है।

हींगः अगर गैस के कारण पेट दर्द हो रहा है तो हींग का उपचार फायदेमंद हो सकता है। एक चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर या नाभि के आसपास पेस्ट बनाकर लगाने से पेट दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है।

जीरा भोजन पचाने में मदद करता है और पेट दर्द को भी कम करता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें। फिर छानकर गर्म पानी को भोजन के साथ पी लें।

सौंफ भी पेट के लिए बढ़िया होती है। यह ठंडक प्रदान करती है जिससे पाचन क्रिया शांत होती है और पेट में एसिड का स्तर कम होता है।

पेट दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक आहार

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। सही आहार पाचन तंत्र को उसकी प्राकृतिक अवस्था में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद हल्के और गर्म भोजन के सेवन पर जोर देता है, जिसे आसानी से पचाया जा सके। पेट दर्द से राहत के लिए खिचड़ी, वेजीटेबल सूप और कम मसालों में पकी सब्जियां, भुना हुआ जीरा मिलाकर तैयार की गई छाछ, एसिडिटी है तो नारियल पानी, उबले चावल खाएं, दिन भर गर्म पानी का सेवन, सीमित मात्रा में चीनी का सेवन सही रहता है।

इस तरीके से करें भोजन

भोजन करने का सही तरीका भी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। हमेशा शांत वातावरण में बैठकर भोजन करना चाहिए। खाते समय मोबाइल या किसी भी तरह की स्क्रीन से दूरी बनाएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। रोज नियमित समय पर भोजन करें। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ की जरूरत होती है इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। कोल्ड ड्रिंक की बजाय गुनगुना पानी पीना फायदेमंद है। भोजन के बाद टहलना भी खाने को पचाने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है और हम इसकी स्टीक पुष्टि नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -