गाजियाबादः भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रैंप टोल प्लाजा पर को एक कार सवार परिवार और टोल कर्मचारियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार परिवार किसी कार्य से भोजपुर की ओर जा रहा था। जब वे रैंप टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो टोल टैक्स को लेकर उनकी बहस टोल कर्मचारियों से हो गई। परिवार का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीज़ी की और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
Toll Plaza पर कार निकालने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई हाथापाई, देखें CCTV pic.twitter.com/1zVBn6Y1Nn
— Encounter India (@Encounter_India) June 3, 2025
परिवार की आपत्ति के बाद मामला गर्मा गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के अनुसार, टोल कर्मचारियों की ओर से पहले धक्का-मुक्की शुरू की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब रैंप टोल प्लाजा पर इस तरह की घटना हुई है। उनका आरोप है कि टोल कंपनी स्थानीय गुंडों को कर्मचारी बनाकर रखती है, जो आए दिन यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इनकी वजह से टोल प्लाजा पर झगड़े आम हो गए हैं। हंगामे की सूचना पर भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस गाड़ी की पहचान कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
टोल प्लाजा के मैनेजर की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई है। आरोप है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर जबरदस्ती गाड़ी निकलने को लेकर यह विवाद हुआ है। कार सवार दबंगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की, एक महिला भी सीसीटीवी फुटेज में बीच बचाव करती हुई दिख रही है। यह महिला भी कार सवार युवकों के साथ थी। जिसमें दबंगों ने टोल के 2 कर्मचारियों पर थप्पड़ बरसाए। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।