HomeNationalEra Hospital के गार्ड और वकीलों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले...

Era Hospital के गार्ड और वकीलों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः ठाकुरगंज में देर रात पार्किंग विवाद हो गया। इस दौरान एरा अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने साथियों के साथ एडवोकेट व उनके दोस्तों पर रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में एक एडवोकेट को काफी चोट आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें अधिवक्ता का सिर फट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यू हैदरगंज निवासी आदर्श सिंह पेशे से एडवोकेट हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह देर रात एरा हॉस्पिटल में भर्ती अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने पहुंचे थे।

उनके साथ शुभम और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पार्क करने को लेकर उनका अस्पताल के गार्ड से विवाद हो गया। आदर्श सिंह का आरोप है कि गार्ड ने उनसे बदसलूकी करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसके बाद हाथापाई पर उतर आए। बीच-बचाव करने पर गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब 30 गार्डों ने मिलकर उन्हें और उनके साथियों को पीटा। लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फूट गया।

एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि हमलावर गार्डों ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना से नाराज वकीलों ने कार्रवाई की मांग करते हुए ठाकुरगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 37 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -