गुरदासपुरः रजादा रोड स्थित इंदरजीत सिंह के घर से पिछले दिनों गहने चुराने वाले चोरों को कादियां पुलिस ने 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी हरगोबिंदपुर हरीश बहल और एसएचओ कादियां गुरमीत सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने कड़ी मेहनत से इन चोरों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि यह तीनों चोर हिमाचल के मंडी के रहने वाले हैं और कादियां में अलग-अलग जगहों पर काम करके पहले रैकी करते थे और बाद में वारदातों को अंजाम देते थे। यह तीनों खुद को दिहाड़ी मजदूर बताते थे और इनका बैकग्राउंड काफी आपराधिक है जिन पर पहले से ही 6-7 पर्चे दर्ज हैं। आरोपियों को अब माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा और इनसे पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ और कितने सदस्य सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।