.
Himachalयोग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना...

योग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता: जितेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना (सुशील पंडित)। योग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह बात मंगलवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहीं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। 

जिसे अब पूरे विश्व ने माना है। योग को अपनाकर हम अपने जीवन को स्वस्थ व निरोग रख सकते है। उन्होंने कहा कि योग से यहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं योग से हम जीवन में अनुशासन व संयम बनाए रखने में भी कामयाब हो पाते है। 

इस अवसर पर उद्योग विभाग से सेवानिवृत महाप्रबंधक व योग शिक्षक जयगोपाल शर्मा ने योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार क्रिया करवाई। जयगोपाल शर्मा ने योग के अलग-अलग विधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, महिला मंच सचिव पूजा कपिला, अनिति सूद, रमा कंवर, संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू, स्टाफ सदस्य निशा, नेहा पटियाल, उषा के अलावा छात्राओं ने योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की सुविधा व शिकायतों के समाधान के लिए...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज 2 अलग-अलग जगहों पर...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन दलों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता...