ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में धार्मिक स्थान पीरनिगाह के पास बाबा बालक नाथ से दर्शन कर वापिस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गई और पलट गई ।जिस कारण ट्रैक्टर पर सवार 9 के करीब श्रद्धालुओं को चोटे आई हैं जिन्हें तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है जहां पर एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया है ।
श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेककर वापस नैना देवी आनंदपुर साहिब को जा रहे थे और पीर निगाह के पास इनका ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गया ।यह सभी श्रद्धालु हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव मुरथल के रहने वाले हैं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज जारी है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार ट्रैक्टर में 30 के करीब श्रद्धालु सवार थे।