Girl in a jacket
HomeBreaking Newsटीचर ने दी इस कारण तीसरी क्लास के बच्चे को ये...

टीचर ने दी इस कारण तीसरी क्लास के बच्चे को ये सज़ा, होई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहार : बिहार में एक टीचर ने होमवर्क ना करने पर छात्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। यह मामला गया का है। 6 साल का बच्चा तीसरी क्लास में स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के गेट के बाहर बुधवार को बच्चा गांव के ही एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसका पूरा चेहरा सूजा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। यूनिफॉर्म भी फटी हुई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित वजीरगंज- फतेहपुर रोड पर बड़ही बिगहा गांव के पास लिटिल लीडर्स पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसका घर स्कूल से 3 किलोमीटर दूर था, इसलिए परिवार ने स्कूल के ही हॉस्टल में उसे रखा था। बच्चे की मौत के बाद परिवार ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम स्कूल संचालक विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्चे की मौत के बाद स्कूल को भी बंद करवा दिया गया है। हॉस्टल से भी सभी बच्चों को घर भेज दिया है।

पहले भी मारपीट की शिकायत की थी, हमने सोचा अब नहीं करेंगे

बच्चे के दादा रामबालक प्रसाद ने स्कूल पर मारपीट और बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया, पहले भी मारपीट को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्कूल वालों ने कहा था अब नहीं होगा। इसके बाद सब ठीक था।’

दादा ने बताया कि वहां के शिक्षक विकास कुमार सिंह ने उसके पोते विवेक कुमार की पिटाई की और स्कूल से बाहर कर दिया, जिसके बाद स्कूल के बाहर कुछ दूरी पर वह घंटों बेहोश पड़ा रहा।

उन्होंने बताया, ‘इस बीच मेरे गांव उखड़ा का रहने वाला बंटी राजवंशी उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने विवेक को सड़क किनारे देखा तो उसे उठा कर घर ले आया। हम उसे स्कूल ले गए और फिर थाना लेकर गए, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा। फिर उसे गया रेफर कर दिया गया, रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।’

वजीरगंज CHC के डॉ. रविशंकर कुमार ने बताया कि विवेक हमारे पास बेहोशी की हालत में आया था। शरीर का ऊपरी भाग पूरी तरह से सूजा हुआ था, उनके परिजन ने बाहर भी इलाज करवाने की बात बताई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत एएनएमसीएच रेफर कर दिया था।

थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बच्चे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश (14) की 16 फरवरी को हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कृष्ण दोपहर 2:52 बजे आराम से अन्य बच्चों के साथ स्कूल की सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखता है। इस दौरान वो बिल्कुल सामान्य दिखता है। इसके ठीक 8 मिनट बाद कुछ बच्चे उसको बेहोशी की हालत में बस कॉरिडोर से उठाकर स्कूल में लाते हैं और फिर उसकी मौत हो जाती है।

इस 8 मिनट में ही कृष्ण की मौत का राज है, जो अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर, उसके पिता प्रकाश चंद्र अपने बेटे की मौत को हत्या बता रहे हैं और विसरा रिपोर्ट में सल्फास की बात को सिरे से नकार रहे हैं।

गया के GD गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र की संदेहास्पद मौत मामले में आज दोपहर बाद चाकंद थाने में FIR दर्ज कराई गई है। FIR स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराया गया है। छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत बुधवार की शाम घर लौटने के दौरान बस में बेहोश होने के बाद हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं स्कूल के चेयरमैन रविंद्र सिंह का मोबाइल फोन अब बंद मिल रहा है।

चाकंद थाने के थानेदार मृत्युंजय कुमार के अनुसार छात्र के पिता चंद्र प्रकाश के आवेदन पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं (302 व अन्य) में FIR दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जांच के बाद लोग नामजद किए जाएंगे। साथ ही अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -