नई दिल्लीः विद्यथीयों में सुसाईड करने के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार को सीबीएसई की 12वीं में दो विषयों में फेल होने के बाद एक छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र यूपी के इटावा का रहने वाला बताया जा रहै है और दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक छात्र अर्जुन सक्सेना का शव पीजी में उनके कमरे में लगे सीलिंग फेन में लटका हुआ पाया गया, जहां वह किराए पर रह रहा था, उन्होंने कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि म्रतक के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही ।