Himachal Govt
Punjab Govtप्रदेश भर में शुरू हुए विशेष सफाई अभियान से भगवंत मान सरकार...

प्रदेश भर में शुरू हुए विशेष सफाई अभियान से भगवंत मान सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को मिला और बढ़ावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: स. भगवंत मान सरकार के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ कोt और मजबूत करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपीज़) को खत्म कर पंजाब को कूड़ा-कर्कट मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सफाई सेवकों, स्थानीय पार्षदों और शहरवासियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के माध्यम से पंजाब को और साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाना है।

इस अवसर पर बोलते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि विशेष अभियान का उद्देश्य शहरों और कस्बों में खुलेआम कूड़ा फेंकने वाली जगहों को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और तेज करना है। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “पंजाब गुरुओं और संतों की पवित्र धरती है और यह अथाह आध्यात्मिक शक्ति वाली भूमि है। इसे साफ-सुथरा और सुंदर रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों के दौरान विधायक, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, कार्यकारी अधिकारी, पार्षद, गैर-सरकारी संस्थाएं और अन्य सभी संबंधित भागीदार प्रदेश स्तरीय इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। सभी संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हर रोज सुबह मैदान में रहकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान कर उन्हें खत्म करने के लिए काम करेंगे।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने क्षेत्रों में मौजूद गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की तस्वीरें पंजाब सरकार की एम-सेवा ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। हर शिकायत के लिए एक विशिष्ट आई.डी. जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से लोग अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे और संबंधित स्थान की सफाई के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों में पहले ही कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान की जा चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान इन स्थानों को सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और आम लोगों के संयुक्त प्रयासों से योजनाबद्ध एवं स्थायी रूप से खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने सफाई सेवकों की मेहनत का सम्मान करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक शहरों और कस्बों को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। हमें उनका सहयोग करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कूड़ा फेंककर उनकी मेहनत को व्यर्थ न जाने दिया जाए।”
मंत्री ने लोगों से एम-सेवा ऐप डाउनलोड कर इसका उपयोग करने, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स के बारे में सूचना देने और अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान पर एक विशेष निगरानी प्रणाली के माध्यम से करीबी नजर रखी जाएगी। नगर निगमों और नगर परिषदों में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को प्रभावी ढंग से खत्म करने और समय पर सफाई सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

Punjab news: Hotel में ID मांगने पर हंगामा, मालिक पर हमला कर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित KC...

South Carolina में पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी, अधिकारी की मौत

अमेरिकाः दक्षिण कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी...

Nepal में फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा : भोटेकोशी नदी का बढ़ रहा जलस्तर, हाई अलर्ट, देखें वीडियो

काठमांडूः नेपाल में त्रासदी के बाद एक बार भी भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पानी के अचानक...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मासूम की मौत, देखें वीडियो

मोहालीः माजरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के मुताबिक ईंटों से लदी एक तेज...

Jalandhar News: Gymkhana Club में वोटिंग शुरू, देेखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। सदस्य शाम तक वोटिंग कर सकते...