जालंधर (ENS): पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर से सटे जैतेवाली गांव में संतकृष्ण नाथ चहेरु और दलित समुदाय के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में एसएसपी जालंधर से रिपोर्ट मांगी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला एक समाचार पत्र के जरिए से आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के संज्ञान में आया है। इस मामले में उन्होंने तुंरत एक्शन लेते हुए एसएसपी जालंधर को संबंधित पुलिस उपाधीक्षक के जरिए से 25 सितंबर 2025 तक इस मामले में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
