नई दिल्ली : मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के तौर पर हुई है।मुंबई पुलिस की एक टीम ने जमशेदपुर से उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी दी। आरोपी ने सलमान खान को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। करने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई की वरली पुलिस ने इसे झारखंड के जमशेदपुर से अरेस्ट किया। आज इसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड से मुंबई लाया जाएगा। जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले शेख हुसैन शेख मौसिन ने ही पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सअप कॉल करके फिरौती मांगी थी। उसने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने संदेश भेजने वाले का पता लगाने के लिए तुरंत अपनी जांच शुरू की।
लेकिन इसी बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल नंबर से एक माफी वाला मैसेज भी मिला। पुलिस ने झारखंड के उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी। मुंबई पुलिस के मुताबिक इस धमकी भरी मैसेज में लिखा था- ‘इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।