पचंकूलाः पंचकूला के सेक्टर 5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में भाजपा नवनियुक्त पार्षदों, मेयरों और चेयरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी। इससे पहले उपायुक्त पंचकूला मोनिका गुप्ता और डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक सहित कमिश्नर नगर निगम और अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया।
कार्यक्रम में आने वाले मेयर पार्षद और नगर परिषद नगर पालिका के अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था का लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शपथ समारोह शामिल होंगे, वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल अध्यक्षता करेंगे। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा नवनियुक्त पार्षदों, मेयरों और चेयरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी।