दून विधानसभा में तपती गर्मी में नहीं था बूथों में पर्याप्त इंतजाम
बददीसचिन बैेसल: लू बरसाती तपती गर्मी में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तो रख दिए लेकिन मतदाताओं की सुविधा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया था। 42 डिग्री में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने निकला मतदाता उस समय निराश हुआ जब चुनाव आयोग के दावों व वादों में दम नहीं निकला। आयोग ने मतदात प्रतिशतता बढ़ाने के लिए वॉयस कालिंग के संदेश भी भेजे थे जिसमें सचिन तेंंदुलकर का आग्रह था। अधिकांश मतदान केंद्रो पर छाया के लिए टैंटों की की व्यवस्था नहीं थी और न ही बैठने को कोई इंतजाम किया गया था।
बददी वार्ड 2 के युवा मतदाता सचिन बैंसल व वार्ड 2 के मतदाता डा. हेमंत कौशल ने कहा कि तपती दुपहरिया में हमारे बूथ पर सूरज की किरणें सुबह 7 बजे से ही पडऩी शुरु हो गई थी। बूथ के बाहर न कोई टैंट था न ही कोई कुर्सी लगाई गई थी लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजाम करते रहे।
सचिन ने बताया कि इसके अलावा पानी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं थी। उन्होने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अधिकारियों से आग्रह किया था कि टैंट व अन्य की व्यवस्थाएं हमारा युवक मंडल कर देगा लेकिन आयोग ने कहा कि आप मत करिए हमने पर्याप्त व्यवस्थाएं की हुई लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली। ट्रक यूनियन के महासचिव एडवोकेट दिनेश कौशल ने आरोप जडा कि चुनाव आयोग की बद इंतजामियों की वजह से मतदाताओं को कडकती धूप में बहुत परेशान होना पड़ा।