Punjab Govt
HomeNationalReception Party की खुशियां गम में बदली, Stage पर आग लगने से...

Reception Party की खुशियां गम में बदली, Stage पर आग लगने से मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः रिसेप्शन पार्टी में शादी की खुशियां तब गम में तब्दील हो गईं, जब मैरिज गार्डन में भयंकर आग लग गई। अचानक स्टेज के पीछे से धुआं उठने लगा और पल भर में ही आग फैल गई। लोगों ने फौरन सूझबूझ दिखाते हुए दूल्हा-दुल्हन को स्टेज से हटाया। पूरे मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के सामने स्थित शुभम मैरिज गार्डन की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी देते फोटोग्राफर रंजन कुशवाह ने बताया कि वे रिसेप्शन की फोटोग्राफी कर रहे थे, तभी अचानक स्टेज के पीछे से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। तुरंत दूल्हा-दुल्हन को स्टेज से हटाया गया। पूरे मैरिज गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि टेंट, कुर्सियां और सारा डेकोरेशन जलकर राख हो गया। फोटोग्राफी टीम का सामान भी आग की चपेट में आ गया।

वहीं दूल्हे के पिता सीताराम सुमन ने बताया कि रिसेप्शन में सभी लोग व्यस्त थे और मैरिज गार्डन में लगभग 300-400 मेहमान मौजूद थे। स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन के साथ मेहमान फोटो खिंचवा रहे थे कि अचानक चिल्लाने की आवाजें आने लगीं और देखा तो स्टेज की तरफ आग लगी हुई थी। धीरे-धीरे हवा तेज चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

नगर निगम कमिश्नर अनुराग भार्गव ने बताया कि उदयपुर के शुभम मैरिज गार्डन में लगी इस भीषण आग के दौरान फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। अब शहर के सभी मैरिज गार्डन में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट, एनओसी और रजिस्ट्रेशन की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फयर ब्रिगेड की 6-7 गाड़ियां आधे घंटे में मौके पर पहुंच गईं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गणीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -