Amritsarइनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता...

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर/विजय: नगर निगम व शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता पखवाड़े के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सभी स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड) पर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत,सशक्त भारत का उद्देश्य लेकर देश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। पूरा सप्ताह अनेक गतिविधियां करवा कर  बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए उत्साहित किया गया। अध्यापिकाओं ने पर्सनल हाइजीन पर बातचीत करते हुए बच्चों को समझाया कि हमारे जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका है यदि हमें बीमारियों से बचना है तो हमें न केवल अपने आप को स्वच्छ रखना है बल्कि अपने आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखना है।
बच्चों ने चार्ट्स व बैनर बनाकर “दवाई से नाता तोड़ो -सफाई से नाता जोड़ो” का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए “हैंड वॉश डे” गतिविधि करवाई गई। अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि खाना खाने से पहले तथा खाना खाने के बाद अपने हाथों को किस प्रकार अच्छी तरह से धोना चाहिए। नवम व दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी कक्षाओं तथा खेल के मैदान की सफाई की इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके, उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूड़े दानों के रंगों के बारे में समझाया और उन्हें प्रेरित किया कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके गो ग्रीन का संदेश दिया तथा संभाल करने का वादा भी किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...