Punjab Govt
HomeBreaking Newsदबंगों ने बारातियों से किया विवाद, घोड़ी से उतारकर दूल्हे को पीटा,...

दबंगों ने बारातियों से किया विवाद, घोड़ी से उतारकर दूल्हे को पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा: रामी गढ़ी में मामूली बात को लेकर बारातियों के साथ दबंगों का विवाद हो गया। दरअसल, बुधवार देर रात बारात में तेज डीजे बजाने को लेकर बाराती और देहात के दबंगों में मारपीट हो गई। इस हाथापाई में 4 लोग घायल हो गए। वहीं घटना को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने घोड़ी से दूल्हे को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। वहीं दुल्हन की मां का आरोप है कि दूसरे समाज के लोगों ने बारात पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा। घटना की सूचना एत्मादपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को दे दी गई है।

वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए दूल्हे की मां अनीता ने बताया कि छलेसर के कृष्णा मैरिज होम में बेटी की बुधवार रात शादी थी। जिसको लेकर बारात मथुरा के वृंदावन से आई थी। रात करीब साढे़ 9 बजे बारात आई थी, तभी तेज आवाज में डीजे बजाने पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि डीजे की आवाज कम कर लें। बारातियों ने इसे अनसुना कर दिया। इसी को लेकर दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया।

अनीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा था, तभी गांव के क्षत्रिय समाज के करीब 15-20 लोग डंडे, तलवार और फरसा लेकर आए और उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने बारात नहीं चढ़ने दी और कहा कि दूल्हा घोड़ी पर नहीं बैठेगा। दबंगों ने दूल्हे का कॉलर पकड़ा और उसे घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने दूल्हे के गले से सोने की चेन भी छीन ली। बारातियों ने दूल्हे को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

हमले में कई बारातियों को चोट लगी है। आरोप है कि बाराती बिना खाना खाए ही लौट गए। दूल्हा भी पैदल ही मैरिज लॉन पहुंचा। जब 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया। जिसके बाद पुलिस ने बयानों दर्ज करके मुकदमा दर्ज किया। एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ था। जो मारपीट में घायल हुए हैं, उनका मेडिकल कराया है। एक पक्ष के बयानों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभी तक दूसरे पक्ष ने कोई बयान नहीं दिए है, ऐसे में उन्हें भी थाने बुलाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -