सिरोहीः घर से बाजार जा रहे 75 साल के बुजुर्ग को सांड द्वारा सींगों से उछालकर सड़क पर गिराने का मामला सामने आया है। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने तुंरत ऑटो रिक्शा से पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसे में बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं।
बुजुर्ग को सांड ने सींगों से कई फीट ऊपर उछालकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखें CCTV#PunjabNews #CCTVVideo #BullAttack #ViralVideo #ShockingIncident #ElderlyInjured #BreakingNews #JalandharNews #AnimalAttack #EncounterNews
NEWS:https://t.co/jhMlmIYIPX pic.twitter.com/ocTaGxmhEK— Encounter India (@Encounter_India) November 1, 2025
जानकारी मुताबिक, मुरलीधर मंदिर के पास सोनारवाड़ा निवासी मोहनलाल (75) पुत्र पुनमाजी सोनी शुक्रवार शाम बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खारी बावड़ी गणेशजी मंदिर से कुछ कदम आगे बढ़े, तभी पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों से उछालते हुए जोरदार झटका दिया और सड़क पर पटक दिया। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। मोहनलाल सड़क पर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को भगाया और तुरंत मोहनलाल को ऑटो रिक्शा से सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आना बताया। घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही यह खबर बाजार में फैली, व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया।
व्यापारियों ने कहा कि शहर का कोई भी कोना या चौराहा ऐसा नहीं है, जहां बेसहारा पशुओं का जमघट न हो। आए दिन इन पशुओं से हादसे होते हैं, पर प्रशासन और नगर परिषद आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इन पशुओं का कोई हल नहीं किया तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
