Punjab Govt
HomeNationalबच्ची का खून से लथपथ मिला शव, रेप की आशंका

बच्ची का खून से लथपथ मिला शव, रेप की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुरः 8 साल की बच्ची का खून से लथपथ शव मिला है। रेप की आशंका भी जताई जा रही है। बच्ची शुक्रवार शाम से घर से लापता थी। शनिवार सुबह घर के पीछे उसका शव मिला। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। बच्ची की मां ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह लापता हो गई। रातभर हम लोग ढूंढते रहे। शनिवार सुबह घर के पीछे बच्ची का शव मिला। बच्ची का गला घोटा गया था। मुंह से झाग आ रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था।

पार्षद के भाई ने बताया कि बच्ची की मां अपने पति से झगड़ा कर बहन के घर चली गई थी। शाम 7 बजे सूचना मिली कि बच्ची लापता हो गई। हमने चौकी इंचार्ज को फोन किया। सूचना पर करीब 35 से 40 पुलिस कर्मी पहुंचे। रातभर सर्च ऑपरेशन किया गया। एक आदमी हमारी बच्ची के साथ ढूंढने में लगा था। उस पर शक हुआ तो उसके घर को देखा। घर में अंधेरा था, बच्ची कहीं नहीं मिली। इस आदमी के घर के पीछे 19 बार हम लोग पुलिस के साथ तलाश किए। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। फिर कुछ देर बाद उस आदमी ने कहा कि चलो फिर घर के पीछे देखते हैं। जब पुलिस और लोग वहां पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -