नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकियों ने घुसपैठ की खबर है। इस दौरान गोलीबारी की घटना भी सामने आई है। गोलियां सेना के जॉइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान चली है। सोपोर के गुज्जरपेटी जालुरा में आतंकी के छिपे होने की आशंका के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
बताया जा रहा है कि दो आतंकीयो को पकड़ने के लिए घेरा डाला गया है। बारामूला जिले के सोपोर में 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन और पुलिस की टीम सर्च अभियान के लिए पहुंची थी। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। फ़िलहाल सेना का सर्च आपेरशन जारी है।
