Himachalकांग्रेस विधायक बताएं 5 साल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए...

कांग्रेस विधायक बताएं 5 साल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया: अनु ठाकुर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला परिषद वार्ड टब्बा वार्ड की इंचार्ज अनु ठाकुर ने कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा पर पलटवार किया है। विधायक द्वारा भाजपा सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया जाने को हास्यास्पद करार देते हुए अनु ठाकुर ने कहा कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए खतरा बन चुका विधायक भाजपा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहा है। रविवार को महिला मोर्चा के इस वार्ड की अहम बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जहां पार्टी के आगामी क्रियाकलापों को लेकर चर्चा की गई वहीं विधानसभा क्षेत्र के तेजी से हो रहे विकास के लिए वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार भी जताया गया।

विधायक सतपाल सिंह रायजादा के बयान पर पलटवार करते हुए अनु ठाकुर ने कहा कि विधायक राष्ट्रीय सुरक्षा की बात बाद में करें, पहले जनता को यह बताने का कष्ट करें कि उन्होंने पिछले 5 साल और उससे पहले प्रदेश कांग्रेस सरकार के 5 सालों में विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया है। अनु ठाकुर ने कहा कि विधायक से यह सवाल हर मंच से पूछा जाएगा ताकि विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी यह पता चल सके कि जिससे करीब 5 वर्ष पूर्व विधायक के तौर पर जनता ने चुना था, आखिर उसका विधानसभा क्षेत्र के विकास में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अब विधायक को भी यह पता चल चुका है कि उनकी दाल विधानसभा क्षेत्र में गलने वाली नहीं है और जनता भी अब जान चुकी है कि विधायक के रिपोर्ट कार्ड में सरकारी कार्यालयों में घुसकर शोर-शराबा और गुंडागर्दी करने के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तो विधायक के अपने ही पार्टी के लोग सरकारी कार्यालयों में उनकी असलियत से पर्दे उठाने लगे हैं। अनु ठाकुर ने कहा कि विधायक सतपाल सिंह रायजादा से अभी भी विधानसभा क्षेत्र की जनता यह जवाब जानना चाहती है कि पेखूबेला के शराब कांड में उनका स्टाफ क्या कर रहा था। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री बलविंदर कौर, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश,अश्वनी कुमार,मान सिंह, शामा शर्मा, पूनम ,कांता देवी, कृष्णा देवी, राम कुमारी, सोमवार देवी, इंदुबाला ,अनीता रानी ,रेखा रानी, अंजना कुमारी ,नीलम ,आशा देवी, सरोज बाला उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...