Punjab Govt
HomeNationalशादी का झांसा देकर तहसीलदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर तहसीलदार ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करने वाला जब खुद ही लॉ की धज्जियां उड़ाए तो लोग क्या करेंगे। ऐसा ही मामला जिले से सामने आया है जहां, एक सरकारी नौकरी का बड़ा अधिकारी शर्मनाक काम कर रहा है। दरअसल, ग्वालियर की महिला थाना पुलिस में एक महिला ने शहर के सबसे दबंग तहसीलदार पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तहसीलदार की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर के महिला थाना में 15 जनवरी, बुधवार की देर रात तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के खिलाफ गायत्री विहार थाटीपुर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और शोषण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने 25 दिन पहले थाने में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने तहसीलदार पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी, क्योंकि यह मामला हाई-प्रोफाइल और महिला से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिशें कीं, लेकिन 5 दिन बीतने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा है, लेकिन उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है, अभी तक अपना मोबाइल उन्होंने ऑन नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी मोबाइल ऑन करेगा, उसकी लोकेशन का पता लगा लिया जाएगा। आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान के खिलाफ शहर के अन्य थानों में करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के अभाव में सभी मामलों में उसे दोषमुक्त कर दिया था।

वहीं, पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर दोबारा शिकायत की है कि आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है और बड़े नेताओं से जुड़े दबंग लोगों से फोन करवाकर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -