Punjab Govt AD
HomeNationalहाईवे पर आग का गोला बना Tanker, जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो

हाईवे पर आग का गोला बना Tanker, जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह 8.30 बजे एक केमिकल टैंकर पलटने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते टैंकर में आग लग गई औऱ हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा जिले के मौखमपुरा कस्बे में हुआ। आग के फैलने के डर से टैंकर के करीब चल रहीं गाड़ियां हाईवे पर ही रुक गईं। कई ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए।

मौखमपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल मदन कसवा ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। हादसे में टैंकर ड्राइवर राजेन्द्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। टैंकर में लगी आग और धुंआ करीब 300 मीटर दूर से ही नजर आ रहा था। इस कारण हाईवे पर चल रहीं दूसरी गाड़ियों के ड्राइवर भी डर गए। कई लोग बीच हाईवे पर गाड़ी छोड़कर खेतों में भाग गए।

प्रत्यक्षदर्शी विशाल ने बताया कि वह जयपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान टैंकर पलटा और आग का गोला बन गया। हमारे साथ चल रही और गाड़ी वालों ने भी कार रोकी और खुले की तरफ भागने लगे। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -