Himachal Govt
Unaपेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर मकान के डंगे से टकराया, घर में आईं...

पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर मकान के डंगे से टकराया, घर में आईं दरारें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: पुलिस थाना मेहतपुर के अंतर्गत नंगड़ा में पेट्रोल, डीजल और तेल से भरा टैंकर एक मकान के मेन गेट के बाहर गैलरी में बने डंगे से टकरा गया। हादसे में मकान में जोरदार कंपन होने के कारण दरारें आने के साथ-साथ नाली, डंगे और मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। शिकायतकर्ता वीना कुमारी पत्नी बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर-1 नंगड़ा ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को करीब 11 बजे दिन में सोरभ वर्मा निवासी बडैहर निचला तेल, डीजल व पेट्रोल से भरे टैंकर को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान टैंकर उनके मकान के मेन गेट के बाहर गैलरी में बने डंगे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान में कंपन के साथ दरारें पड़ गईं और अन्य निर्माण को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने टैंकर चालक सोरभ वर्मा के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः...

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब Belonging: A Journey Of Love को...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शादी के मेहमानों से भरी...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: 104 हेल्पलाइन के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी रहता है मरीजों से संपर्क

चंडीगढ़: मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होना उपचार का...