ऊनासुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत मारपीट करने के आरोप में कुछ युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।
हिमांशु चौधरी पुत्र सुभाष चन्द निवासी गांव जटपुर संतोषगढ़ की शिकायत के आधार पर प्रिंस, अंकुश, मनीश व मनी सभी निवासी नंगल कलां टाहलीवाल के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमांशु चौधरी ने बताया कि बीती रात करीब 8-30 बजे इसके दोस्त दलजीत सिंह के साथ प्रिन्स निवासी टाहलीवाल नंगल कलां ने बहसबाजी की और हाथापाई भी हुई। उसके बाद जब यह और इसका भाई संजीव कुमार बाइक संख्या ( एचपी 72 सी 6227) पर सवार होकर अपने घर के लिए जा रहे थे तो करीब 9 बजे प्रिन्स, अंकुश, मनीश, मनी आल्टो कार में सवार होकर आए और रास्ते में रोककर मारपीट की जिसमें उन्हें चोटें आई हैं।इस संबंध में पुलिस चार युवकों के विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
वहीं प्रिन्स कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव व डा0 नंगल कलां की शिकायत पर दलजीत सिंह व दीपा निवासी पंजाब तथा हिमांशु व संजीव निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि वह व इसका भाई टाहलीवाल होटल में खाना खाने गए हुए थे तो जब खाना खाने के बाद इसका बड़ा भाई मनीश कुमार बिल की अदायगी करने लगा तो दूसरे टेबल पर बैठे युवक जो कि शराब का सेवन कर रहे थे, उन्होनें इनके साथ मारपीट की जिसमें इन्हें चोटे आई हैं । पुलिस ने प्रिंस कुमार की शिकायत के आधार पर
दलजीत सिंह व दीपा निवासी पंजाब तथा हिमांशु व संजीव निवासी संतोषगढ़ के खिलाफ धारा 126(2), 115(2), 352 3(5) भा0 न0 स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
