Punjab Govt
HomeNationalमेले में टूटी झूले की ट्राली, मचा हड़कंप, कई घायल, जांच के...

मेले में टूटी झूले की ट्राली, मचा हड़कंप, कई घायल, जांच के दिए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आयोजित ‘इटावा महोत्सव’ परिसर में देर रात हवाई झूले की ट्राली टूटने के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाना इलाके में हुई। सिविल लाइन थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि देर रात इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी प्रांगण मे लगे हवाई झूले में झूला झूलने के दौरान अचानक एक ट्राली टूट गयी। उसमें सवार 5 लोग घबरा कर ट्राली से नीचे कूद गये, जिससे वह घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि तीन घायलों की पहचान विवेक (18), उसका भाई गोलू (24), बहन राधा (15) के रूप में हुई, जो मुचाई थाना इकदिल गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए। उन्होंने बताया कि झूले के सामने खडे लोगों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। मेला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -