.
Himachalजिला ऊना मे 15 केंद्रों मे 5 नवंबर को होगी स्वामी विवेकानंद...

जिला ऊना मे 15 केंद्रों मे 5 नवंबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP ) की ओर से हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों मे प्रदेश स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवंबर ( रविवार ) को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का जिला ऊना में 15 चिन्हित केंद्रों पर किया जाना तय हुआ है। एबीवीपी जिला संयोजक चंदन सेखडी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष इस प्रतियोगिता को विद्यालयों मे पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के लिए करवाती आई है। कोविड-19 कोरोना काल के बाद इस साल इस प्रतियोगिता को पुनः पूरे हिमाचल प्रदेश मे करवाया जा रहा है। जिस में स्कूलों मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बढ़- चढ कर पंजीकरण करवाया है। इस प्रतियोगिता मे कुल 100 प्रशन पुछे जाएँगे तथा यह परीक्षा का कुल समय 90 मिनट रहेगा। यह सभी प्रशन इन निम्नलिखित विषयों पर पुछे जाएँगे 1.) सामान्य ज्ञान 2.)हिमाचल 3.)भारत 4.) विश्व 5.) समसामयिक 6.) रीजनिंग 7.) धर्म व संस्कृति 8.) खेलकूद आदि रहेगे। वह यह परीक्षा OMR ( ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन ) शीटों पर करवाई जाएगी। 


वहीं, इस परीक्षा मे पूरे हिमाचल प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को ₹31,000/- का इनाम , दुसरे स्थान पर आने वाले को 21,000/- हजार व तृतीय स्थान वाले विद्यार्थी को 15,000/- हजार का नगद इनाम दिया जाएगा। वही चौथें से आठवें स्थान वाले हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कुल पाँच- पाँच हज़ार रूपये का नगद इनाम मिलेगा। 


दूसरी ओर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 11,000/- व दुसरे स्थान पर 7,100/- व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 5,100/- रूपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। वही इसके बाद पाँच विजेता विद्यार्थियों को एक हजार- एक हज़ार का पुरस्कार भी मिलेगा। अंत मे विद्यालय स्तर पर भी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...