बद्दी/सचिन बैंसल:आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत साथी संस्था द्वारा स्वच्छता ही सेवा और एक पेड़ मां के नाम अभियान राजकीय माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा में मनाया गया। इसके तहत सबसे पहले बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, अपने आस पड़ोस को साफ सुथरा रखने और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
उसके बाद बच्चों की सहायता से कक्षा कक्षों, स्कूल प्रांगण और स्कूल मैदान में साफ सफाई की गई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत स्कूल में अलग अलग किस्म के पौधे भी लगाए गए। जिसमें फल फूल और औषधीय पौधे शामिल थे। अंत में बच्चों को पौधों की देखभाल करने व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में आईटीसी की ओर से आर्यन मिश्रा, साथी संस्था की ओर से मनजीत, प्रिंस, निखिल व योगेश, और स्कूल के मुख्य अध्यापक दिलबर खान व सभी अध्यापकगण शामिल थे।
