Breaking Newsमोरबी में नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज गिरा,132 लोगों की मौत

मोरबी में नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज गिरा,132 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुजरात: मोरबी में रविवार को मच्छू नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गए हैं। मच्छू नदी पर बना एक सदी पुराना ये सस्पेंशन ब्रिज रविवार को टूट गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए. कई लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने कहा है कि रात एक बजे तक 68 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था और कई लोग लापता बताए गए हैं। सोमवार सुबह गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने कहा है कि अब मरने वालों की संख्या 132 हो गई है। इससे पहले देर रात राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंडरिया ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से कहा है कि अब तक 68 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने भी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

उनका कहना है, “घायलों की संख्या अभी कम है, लेकिन अभी पानी में डूबे लोगों की तलाश का काम जारी है।” बीजेपी सांसद ने ये भी बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हो सकते हैं। कुंडरिया का कहना है कि 50 से अधिक एंबुलेस 15 मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पुल पर अधिक संख्या में लोग हो गए थे जिस कारण पुल टूट गया। पुल पर जाने के लिए कितने टिकट काटे गए हैं अभी उसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।” मिली जानकारी के अनुसार पुल के गिरने के वक़्त उस पर क़रीब 400 लोग मौजूद थे। राजकोट ज़िलाधिकारी के दफ़्तर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि मोरबी के झूलते पुल पर हुई दुर्घटना स्थल के लिए राजकोट ज़िले से 22 एंबुलेंस, 7 दमकल और छह नावें भेजी गई हैं। यह पुल सालों से बंद था। हाल ही में मरम्मत के बाद इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। दिवाली के बाद गुजराती नव वर्ष पर इस नए पुल को खोला गया था।

दिवाली की छुट्टियों और रविवार होने के कारण पुल पर लोगों की बड़ी भीड़ थी। हालांकि एक सदी पुराना ये पुल किस कारण गिरा अब तक इसका पता नहीं चल सका है। पुल गिरने के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। प्रशासन फिलहाल बचाव और राहत कार्य में जुटा है। एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है। दो टीमें गांधीनगर और एक बड़ौदा से भेजी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, “मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मुझे दुख हुआ है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है। मैंने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध से लगातार ज़िला प्रशासन के संपर्क में हूं।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...