तलवाडा/सोनू थापर : पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित विधानसभा हल्का दसूहा के अधीन आता ब्लॉक तलवाडा में सधानी नाम का गांव है, यहाँ जाने के लिए पंजाब के लॊगॊ क़ो शुल्क के रूप मे पर्ची कटवानी पड़ती है। इस सबंध मे जानकरी देते हुए तलवाडा के समाज सेवक ओर पुर्व पार्षद परमिंदर सिंह टीनू ने बताया की पंजाब के जिला होशियारपुर ब्लॉक तलवाड़ा के गाँव सधानी जाने के लिए शुल्क के रूप मे एक पर्ची कटवा कर जाना पड़ता है, जिस से लोंगों क़ो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया की अगर पंजाब और हिमाचल की सीमा पर हिमाचल प्रदेश की एंट्री पर हिमचाल प्रदेश के गाँव मरवाड़ी में टोंल बैरियर लगा कर पंजाब नंबर की गाड़ियों से पचास रुपए की पर्ची काटी जाती है, जब की हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से कोई शुल्क नही वसूला जाता है, पर पंजाब के गाँव सधानी मे जाने वाले पंजाब नंबर की गाड़ियों से ऐसा शुल्क वसूल कर बेमतलब का भारी बोझ डाला ज़ा रहा है । उन्होंने पंजाब सरकार एस डी एम् मुकेरिया और डी सी होशियारपुर से अपील की है की वह हिमचाल प्रदेश प्रसासन से बात करके लोगो की इस समस्या का पहल के आधार पर हल करे।
