Punjab Govt
HomeHimachalशिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के विद्यार्थियों ने 'डांस के सुपरस्टार सीजन...

शिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के विद्यार्थियों ने ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ के ऑडिशन में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित डांस प्रतियोगिता ‘डांस के सुपरस्टार सीजन-5’ के तीरे ऑडिशन का कार्यक्रम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर  में किया गया। इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि अभिभावकों और स्थानीय जनसमूह के लिए भी एक अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक अनुभव प्रस्तुत किया।

शिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के होनहार छात्र-छात्राओं ने ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ के ऑडिशन में भाग लेकर अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मंच पर विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।इस विशेष अवसर पर मुख्यातिथि हंसराज और प्राचार्य के रूप में सरिता ठाकुर मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। इनके साथ रविकांत, बक्शो देवी, वीरेन्द्र कुमार, दीक्षा शर्मा, दामिनी और नवीन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद जैसे ही मंच पर प्रतिभागी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देना प्रारंभ कीं, दर्शकों की तालियों और उत्साह से वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों – बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप और लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

आज के ऑडिशन में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें अगले राउंड का टिकट प्रदान किया गया। चयनित प्रतिभागियों में प्रियंका देवी वैष्णवी, पल्लवी, अभिषेक, अंजली और  प्रियंका शामिल हैं।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की और उन सभी को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। चयनित प्रतिभागी अब आगामी 1 जून को ऊना में आयोजित होने वाले क्वाटर  फाइनल  में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, ऑडिशन में प्रस्तुत किए गए विभिन्न शैलियों के नृत्यों ने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि उपस्थित दर्शकों से भी भरपूर सराहना प्राप्त की। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय, फोक और फ्यूजन डांस के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी प्रस्तुत किए।

कॉलेज की प्राचार्या  हंसराज ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह उपलब्धि गर्व की बात है। ऐसे मंच न केवल उनकी प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।” कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आगे भी ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -