ऊना /सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश द्वारा समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति विशेष कर चिट्ठा के विरोध जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एंटी चिट्ठा रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सब स्वस्थ्य और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित प्रधानाचार्य ने भाग लिया।
विद्यार्थियों द्वारा “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”तथा “नया हिमाचल चिट्ठा मुक्त हिमाचल “जैसे प्रेरणा दायक नारों से आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
