HomeNew Delhiनया साल मनाने जा रहे लोगों की गाड़ियों से लाठी-डंडे बरामद,...

नया साल मनाने जा रहे लोगों की गाड़ियों से लाठी-डंडे बरामद, देखें तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला : नए साल के जश्न को लेकर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट लाठी-डंडों के साथ पहुंच रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे पर्यटक यहां नए साल का जश्न मनाने नहीं, बल्कि जंग लड़ने आ रहे हैं। शिमला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोघी बैरियर पर सभी गाड़ियों की जांच कर रही है। इस दौरान गाड़ियों से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद किए गए है। शोघी बैरियर पुलिस की गुमटी लाठी-डंडों से भर गई है। इनमें ज्यादातर पर्यटक पंजाब और हरियाणा के हैं। हालांकि चंडीगढ़ और दिल्ली के भी कुछेक सैलानियों के पास गाड़ी में लाठी-डंडे मिल रहे है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है। शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। कानून व्यवस्था बनी रहे, इसलिए इनसे लाठी-डंडे पुलिस रिकवर कर रही है। इससे पहले पड़ोसी राज्य के पर्यटक कभी नदी में गाड़ी उतार देते हैं तो कभी गाड़ी के दोनों दरवाजे खोलकर खुलेआम नाचना शुरू करते है, लेकिन मुस्तैद हिमाचल पुलिस ऐसे सभी पर्यटकों व वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -