- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar में ग्रेनेड अटैक मामले में फौजी के परिवार का आया बयान,...

Jalandhar में ग्रेनेड अटैक मामले में फौजी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रायपुर में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्रेनेड हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुखचरण उर्फ निक्का उर्फ ​​दीपू उर्फ ​​फौजी निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तार हार्दिक कंबोज को ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग दी थी। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं घटना को लेकर फौजी सुखचरण का परिवार मीडिया के सामने आया है। गांव के नंबरदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर उनका भतीजा है।

उन्होंने कहा कभी सुखविंदर की घटना को लेकर शिकायत नहीं मिली। आज सुबह मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला। उसकी कभी फौज से भी कोई शिकायत नहीं आई है। वह 2016-17 से फौज में नौकरी कर रहा है। अब उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी। वह 2 माह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। इस मामले को लेकर अभी तक परिवार की सेना के अधिकारियों से भी कोई बात नहीं हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखचरण सिंह सेना में तैनात है। वर्तमान में वह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है। रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक में गिरफ्तार हार्दिक कंबोज से पूछताछ के बाद सुखचरण का नाम सामने आया था। जिसमें पता लगा था कि सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दी थी।

जिसके बाद उनकी टीम ने सुखचरण सिंह को केस में नामजद किया था। जिसके बाद कोर्ट में आरोपी के खिलाफ दस्तावेज पेश किए थे। जहां कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे। आरोपी को 14 अप्रैल को बटालियन से बातचीत करके गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जवान इंस्टाग्राम पर आरोपियों के संपर्क में आया था और उसकी आरोपियों से चैट पर बात होनी शुरू हो गई। जिसके बाद वह आरोपियों का हार्दिक कंबोज का दोस्त बन गया और उन्हें वीडियो के जरिए उसने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी।

इस दौरान आरोपी ने पहले डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक ट्रेंड सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था। एसएसपी ने बताया कि इस केस में 18 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपियों ने 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page