.
Himachalउपलब्धियों भरा रहा प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकालः कंवर

उपलब्धियों भरा रहा प्रदेश सरकार का साढ़े चार वर्ष का कार्यकालः कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल सहित सभी अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की स्वच्छ, निष्पक्ष व ईमानदार छवि की बदौलत हिमाचल प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रिकॉर्ड मतदान कर भाजपा के मिशन रिपीट को कामयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चताड़ा के विभिन्न वार्डों में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि साढ़े 4 वर्ष पूर्व वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अनेक गौ अभ्यारण तथा गौशालाएं निर्मित की गई। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल में 20,000 से अधिक बेसहारा गौवंश को आश्रेय देने में सफल हुई है तथा इन गौशालाओं में प्रत्येक गौवंश को चारा आदि के लिए ₹ 700 प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। परिणाम स्वरूप प्रदेश में न केवल किसानों को बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों की उजाड़ से हो रहे नुकसान से राहत मिली है, बल्कि इससे अतीत में सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।

उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 4 वर्षों  के दौरान 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर तथा 250 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा चुके हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत  प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50% किराए में छूट दी है इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने विश्राम गृह थाना कलां में भी जन समस्याएं सुनी। 

वीरेंद्र कंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार के मिशन रिपीट के लिए आपसी तालमेल के साथ एकजुट होकर कार्य करें तथा लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में उनका सहयोग व मार्गदर्शन करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बांका, चताड़ा पंचायत के उपप्रधान मास्टर ज्ञान दास, पूर्व उप प्रधान मंगल सिंह, कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक राणा के अलावा सुरेश कुमार, पवन कुमार, विजय सिंह, कुलवंत, चमन लाल, रविंद्र कुमार, हंस राज, मोहित कुमार, सनी खन्ना, राजेश मिन्हास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...