Loading...
- Advertisement -
HomeSportsशादी के 10 दिन बाद स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी और भाई की मौत

शादी के 10 दिन बाद स्टार फुटबॉलर खिलाड़ी और भाई की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Lamborghini का टायर फटने के बाद गाड़ी को लगी आग

नई दिल्ली: पुर्तगाल और लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे फिलिपे की स्पेन के जामोरा प्रांत में 3 जुलाई को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों एक लैम्बोर्गिनी से जा रहे थे, जिसका टायर फटने से कार सड़क से फिसल गई और उसमें आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार 28 साल के जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत वीरवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 00:30 बजे हुई।

26 साल के आंद्रे भी एक पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाल की दूसरी डिवीजन की क्लब पेनाफिएल के लिए खेलते थे। पुर्तगाली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लिवरपूल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा की स्पेन में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996 को पुर्तगाल के पोर्टो शहर में हुआ था। उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु केवल 28 वर्ष थी। यह दुर्घटना डिओगो जोटा की शादी के ठीक 10 दिन बाद हुई। जोटा ने अपनी लॉन्गटर्म पार्टनर रूटे कार्डसो से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर 22 जून को हुए समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं।

डियोगो जोटा ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत पुर्तगाल के क्लब पाकोस डी फेरेइरा से की थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड में कदम रखा। डिओगो जोटा ने पिछले सीजन में लिवरपूल को प्रीमियर लीग खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने पुर्तगाल के लिए नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन के खिलाफ खेला था, जिसमें पुर्तगाल ने जीत दर्ज की थी। यह फाइनल जून में हुआ था। एफपीटी के प्रमुख पेड्रो प्रोएन्का ने कहा, ‘पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (FPT) और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल जगत स्तब्ध और शोक में है।’

शोक संदेश में कहा गया, ‘लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेने वाले एक अद्भुत खिलाड़ी से कहीं अधिक, डिओगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका सभी टीम-साथियों और विरोधियों द्वारा सम्मान किया जाता था।’ डियोगो जोटा ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत पुर्तगाल के क्लब पाकोस डी फेरेइरा से की थी। इसके बाद 2016 में उन्होंने एटलेटिको मैड्रिड में कदम रखा। बाद में उन्होंने प्रीमियर लीग में वुल्वरहैम्प्टन वांडरर्स के लिए खेला, जहां से उनके प्रदर्शन ने उन्हें लिवरपूल तक पहुंचाया। लिवरपूल में वह टीम के नियमित और अहम हिस्सा बन गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page