.
Breaking Newsदिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग, जानें...

दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान की पाकिस्तान में लैंडिंग, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया लाइट में तकनीकी खराबी के कारण कि स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। 

कोई आपात स्थिति नहीं की गई थी घोषित 

प्रवक्ता ने कहा, कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई है। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। महज तीन दिन पहले भी स्पाइसजेट के विमान में इसी तरह की खराबी आई थी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट की जबलपुर जा रही उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने करीब 5,000 फुट की ऊंचाई पर कैबिन में धुआं देखा, जिसके बाद विमान शनिवार को दिल्ली लौट आया। स्पाइसजेट ने यह जानकारी दी थी। पिछले दो हफ्ते में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह पांचवीं घटना थी। विमानन नियामक, नागर विमानन महानिदेशालय इन सभी घटनाओं की जांच कर रहा है।

विमान के इंजन में लगी थी आग

इससे पहले, 19 जून को पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद स्पाइसजेट के दिल्ली जाने वाले विमान के एक इंजन में आग लग गई थी। जिसके कुछ मिनट बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया था। विमान में 185 यात्री सवार थे और पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी आ गई थी। 19 जून को एक अन्य घटना में जबलपुर जा रही एक उड़ान को कैबिन में दबाव की समस्या के कारण दिल्ली लौटना पड़ा था। दो अलग-अलग विमानों के दरवाजों में 24 जून और 25 जून को उड़ान भरने के दौरान खराबी की चेतावनी मिलने के बाद यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...