नालंदा : बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे ठेले पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के दिनकर नगर के समीप की है। मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के रानी बिगहा निवासी स्वर्गीय जोगेश्वर चौहान के (48) वर्षीय पुत्र दशरथ चौहान के तौर पर हुई है।
सड़क हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर बिहार शरीफ राजगीर मुख्य मार्ग को नालंदा थाना के समीप जाम कर दिया। जिसके कारण गाड़ियों की लंबी कतार सड़क के दोनों ओर लग गई। मृतक के परिजन ने बताया कि दशरथ चौहान हर दिन की तरह सब्जी लेकर दिनकर नगर गए थे।
जहां वे सड़क के किनारे से जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जख्मी दशरथ चौहान को पुलिस ने इलाज के लिए सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।