Punjab Govt
HomeBreaking Newsपति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर के पीछे दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

यमुनानगर: रादौर की शिव कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। 20 सितंबर से लापता बताई जा रही करीब 35 वर्षीय विवाहिता का शव उसी के घर के पिछे जमीन में दफन मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है की उसके पति ने ही गोली मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारे पति राजेश को अपनी पत्नी रीना के चरित्र पर शक था जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हैरानी की बात तो यह है की पति राजेश ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की फिर लाश को घर के पीछे मिट्टी में दबाकर खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रीना के मायके परिवार ने राजेश को रीना के बारे में पूछा और राजेश ने उन्हें बताया कि वह दवाई लेने देहरादून गई थी मगर लौटकर नहीं आई। इसके बाद रीना के मायके परिवार ने राजेश को पोंटा साहिब बुलाया और रीना को खोजने में मदद करने की बात कही।

इसी बीच उन्हें राजेश पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की तो राजेश ने सारा राज उगल दिया। मामले की सूचना रादौर पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस एफएसएल टीम और क्राइम यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और मिट्टी खोदकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट्स और अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए। बरहाल रीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्यारे पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव कोड़का निवासी बलदेव ने बताया कि मृतका उसकी बहन थी। बलदेव ने बताया कि राजेश बार बार अपनी बात बदल रहा था कभी कहता था रीना दवाई लेने गई है। कभी कहता सहेली के घर है। यहीं नहीं कभी कहता की उसने यमुना में छलांग लगा दी है। यह सब सुनकर जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तब राजेश ने हकीकत बयान कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -