Punjab Govt AD
HomeNationalभरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

भरभराकर गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंदौलीः उत्तर प्रदेश में सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिर गया। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसरा घटना के दौरान पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम ने टेंडर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को हटाया गया। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने घायल लोगों को उचित इलाज और मुआवजा देने की बात भी कही। पूर्व विधायक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया कि जब विधायक ही ठेकेदारी का कार्य करते हैं तो उसकी जांच कौन करेगा। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार के कारण यह परिणाम सामने आया। उन्होंने कहा कि रात में स्लैप गिरने के कारण पीड़ितों का भी डाटा प्रशासन नहीं बताएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -