HomeHimachalकांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी: मनोहर लाल

कांग्रेस की स्थिति चोर मचाए शोर जैसी: मनोहर लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, श्याम मिन्हास, उपाध्यक्ष पोहू लाल भारद्वाज, कुलदीप संधू, धर्मजीत सिंह, जगजीत सिंह, राजीव कालिया, बलविंदर गोल्डी, ठाकुर होशियार सिंह, नवीन पुरी, विजय भरवाल और मंगल सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मुट्ठी भर कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी साजिशों को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हालत चोर मचाए शोर जैसी है।

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुद अपने कपड़े फाडे और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ मारपीट हुई थी तो फिर उन्हें कोई चोट क्यों नहीं आई केवल कपड़े ही क्यों फटे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पुरानी आदतों को नहीं छोड़ पा रहे। वर्तमान समय में हर कोई व्यक्ति पढ़ लिखकर विकासात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी अपनी पार्टी की पुरानी परिपाटी पर चलते हुए लोगों को गुमराह करने का ही प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा प्रदेश भर में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। जबकि कांग्रेसी अपने कई कार्यकालों में इतना विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। अपनी कमियों को छुपाने के लिए दूसरे दलों के बड़े नेताओं का विरोध करने की आदतों को अब छोड़ देना चाहिए। जिला भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने का प्रयास करने उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कड़े शब्दों निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी को कभी सहन नहीं किया जा सकता।  कांग्रेस पार्टी के गुंडा तत्व नेता युवाओं को बरगला कर गलत रास्तों पर भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अभिभावकों को भी इन नेताओं का चाल चलन देखकर अपने युवाओं को ऐसी संगत से दूर रखना चाहिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -