HomeChandigarhपिंकी धालीवाल मामले में Singer Sunanda Sharma का वीडियो आया सामने

पिंकी धालीवाल मामले में Singer Sunanda Sharma का वीडियो आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की कोशिश और मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट से राहत मिल चुकी है। अब इसे लेकर वीरवार रात पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह सीएम भगवंत सिंह मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और पंजाब महिला आयोग लाली गील का धन्यवाद कर रही है। साथ ही उन्होंने उन कलाकारों को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने सुनंदा शर्मा के हक में आवाज उठाई।

वीडियो में सुनंदा शर्मा ने कहा कि सबसे पहले मैं सीएम भगवंत मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और महिला आयोग लाली गिल का धन्यवाद करती हूं। धन्यवाद इसलिए, क्योंकि मेरी तुरंत प्रभाव से सुनवाई की गई और आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की गई। मैं पूरी पंजाब इंडस्ट्री का धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि सभी ने मेरा साथ दिया। करीब दो सालों की मशक्कत के बाद मुझे सुकून मिला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -