Punjab Govt
HomeBreaking NewsSinger Alka Yagnik को हुई यह बीमारी, सुनाई देना हुआ बंद

Singer Alka Yagnik को हुई यह बीमारी, सुनाई देना हुआ बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बॉलीवुड की मशहूर PLAYBACK SINGER ALKA YAGNIK को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने  हाल ही खुलासा करते हुए बताया कि वह रेयर सेंसरी हियरिंग लॉस का शिकार हो गई हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट द्वारा दी है। पोस्ट के मुताबिक एक सडन वायरल अटैक के कारण उन्हें Sensorineural hearing loss बीमारी का शिकार होना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है।

90 के दशक में कई सुपरहिट गाने गा चुकीं अलका याज्ञनिक ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले जब वह एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थीं, तभी उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया। डॉक्टर ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस बताया है, जो एक वायरल अटैक के कारण हुआ है। इसलिए उन्होंने अपने फैंस से ऊँची आवाज़ मे म्यूजिक सुनने से परहेज करने की सलाह दी है। 

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस लंबे समय तक कान में हेडफोन का इस्तेमाल व बहुत तेज आवाज में गाने सुनने हो सकता है। इसके अलावा सिर पर चोट लगना, कान में इंटरनल समस्या होना या फिर तेज आवाज या विस्फोट सुनने के कारण भी सुनाई देना बंद हो सकता है। इस दौरान कान के अंदर दिमाग तक जाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है, जो बाहरी आवाज को दिमाग तक पहुंचाती हैं। ऐसी स्थिति में सुनाई देना कम हो जाता और कई बार अचानक से पूरी तरह सुनाई देना बंद हो सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -