Loading...
- Advertisement -
HomeSportsसबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने Shubman Gill, इन दिग्गजों का...

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने Shubman Gill, इन दिग्गजों का तोड़ा Record

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्पोर्ट्सः इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बना दिए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की पारी खेलकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े। वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं भारत ने 18 साल बाद इंग्लैंड में 500 रन का आंकड़ा पार किया। इतना ही नहीं, वे भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने सिडनी में 2004 में नाबाद 241 रन बनाए थे, जबकि द्रविड़ ने एडिलेड में 2003 में 233 रनों की पारी खेली थी। वहीं, सुनील गावस्कर ने 1979 में ओवल में 221 रन बनाए थे। इस तरह शुभमन गिल ने जैसे ही 242वां रन बनाया तो वे इन महान क्रिकेटरों से आगे निकल गए।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान का रिकॉर्ड भी तोड़ा

कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभी तक विराट कोहली के नाम दर्ज था, लेकिन इसे भी शुभमन गिल ने छीन लिया। शुभमन गिल भारत के लिए अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने पुणे में 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254 रन बनाए थे, लेकिन गिल ने 255 से ज्यादा रन खबर लिखे जाने तक बना लिए हैं। नंबर तीन पर भी विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने 243 रन 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

इसी सीरीज से पहले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बने शुभमन गिल ने 348 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्कों की मदद से 250 रनों का पहाड़ जैसा निजी स्कोर बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 71.84 का हो चुका है, दोहरे शतक के बाद वे काफी तेज गति से रन बना रहे हैं। आज के खेल में सिर्फ एक ही विकेट रविंद्र जडेजा का गिरा है, जो शतक से चूक गए। उनके बाद वॉशिंगटन सुंदर आए और उन्होंने कप्तान का अच्छा साथ दिया जिससे वह इतने रिकॉर्ड तोड़ सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page