Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaकुटलैहड़ कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित का पद से त्यागपत्र

कुटलैहड़ कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित का पद से त्यागपत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बंगाणा में समर्थको सहित हुए भाजपा में शामिल, देवेंद्र भुट्टो ने पार्टी में पटका पहनाकर किया स्वागत

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित ने दिया इस्तीफा दे दिया व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है। बंगाणा युवा मोर्चा की बैठक में कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने विधिवत पार्टी की सदस्यता देकर सुरेश पंडित को भाजपा परिवार में शामिल किया। बही भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने पटका पहनाकर सुरेश पंडित का भाजपा में स्वागत किया है। कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित का कहना है कि मेरा परिवार जन्म जात से कांग्रेस के साथ चलता और पार्टी की सेवा करता आ रहा था।

उन्होंने कहा कि जब राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह कुटलैहड़ में आकर कुटलैहड़ के कांग्रेस नेताओ को एकता का पाठ पढ़ाते थे। सुरेश ने कहा कि आज देश में केवल मोदी लहर है और कांग्रेस पार्टी दूर दूर तक नहीं है। सुरेश पंडित ने कहा कि भाजपा के संस्कार,भाजपा की नीतियां और देवेंद्र भुट्टो की कार्य कुशलता को देखते हुए और जो 14 माह में इनका विधायक का कार्यकाल रहा हैं। उससे प्रभावित होकर हमने भाजपा को चुना है। और कांग्रेस पार्टी को सदा के लिए छोड़ दिया है।

अब केवल भाजपा का प्रचार देवेंद्र भुट्टो की जीत के लिए जन संपर्क और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में कुटलैहड़ के हर गांव में प्रचार करना ही एक मात्र लक्ष्य है। ज्ञात रहे देवेंद्र भुट्टो के भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद यह कुटलैहड़ कांग्रेस को पहला झटका है। सुरेश पंडित पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता है और कुटलैहड़ में एक जनाधार रखते है। सबसे बड़ा प्रश्न यह भी है। कि अगर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का खेमा इस तरह बिखरता गया तो कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -