Punjab Govt
HomeEntertainmentशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, इतने करोड़ किए थे...

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, इतने करोड़ किए थे ट्रांसफर, हो सकती है पूछताछ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जाने-अनजाने किसी ना किसी विवाद का हिस्सा बन ही जाती हैं। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े कथित 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नया खुलासा किया है। एजेंसी ने दावा किया कि राज कुंद्रा ने 60 करोड़ रुपए में से 15 करोड़ रुपये शिल्पा शेट्टी की कंपनी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं।

अब इस मामले में शिल्पा को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि वह शिल्पा से इतनी बड़े अमाउंट के ट्रांसफर का मकसद जानना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस मामले में कभी भी शिल्पा शेट्टी को समन कर सकती है और अपनी पूछताछ को आगे बढ़ा सकती है। EOW सूत्रों के मुकाबिक, अधिकारियों का कहना है कि शिल्पा से पूछताछ में यह पता लगाना कि क्या यह किसी विज्ञापन या वैध व्यापार खर्च से जुड़ा था, क्योंकि सामान्य प्रमोशन एक्टिविटी पर इतने सारे रुपए खर्च करना किसी अधिकारी को भी हजम नहीं हो रहा है।

जांच में यह भी देखा जाएगा कि शिल्पा की कंपनी ने इतने बड़े अमाउंट का इनवॉइस किस आधार पर जारी किए। ऐसे में शिल्पा को कुछ तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ सकता है। जांच में यह भी पता चला है कि रेजोल्यूशन पर्सनैलिटीज (RP) ने अभी तक EOW द्वारा मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंटस् नहीं दिखाए हैं। रेजोल्यूशन पर्सनैलिटीज को पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन जरूरी डॉक्यूमेंट्स नही दिखाए, जिसकी वजह से जांच धीमी पड़ गई है।

इससे पहले 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा से लंबी पूछताछ की गई थी। इसके बाद बालाजी टेलिफिल्म्स की प्रोड्यूसर एकता कपूर से भी पूछताछ का नाम सामने आया था। उनके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धुपिया और बिपाशा बसु से भी पूछताछ की बात सामने आई थी। उनपर आरोप था कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की इस कंपनी में इन वेल नोन पर्सनालिटीज ने भी अपने प्रोडक्ट्स का प्रमोशन किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -